UBON WC-915 3 इन 1 चार्जिंग स्टेशन प्रो हुआ लॉन्च मिल रहा डिस्काउंट
आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और TWS ईयरबड्स जैसे कई गैजेट्स होते हैं और इन सबको एक साथ चार्ज करना मुश्किल हो जाता है। UBON WC-915 3-in-1 Charging Station Pro इसी प्रॉब्लम का शानदार सॉल्यूशन है जो तीनों डिवाइस को एक ही स्टेशन से चार्ज करने देता है। यह फोल्डेबल डिजाइन वाला पोर्टेबल चार्जर हाल ही में लॉन्च हुआ है जो डेस्क स्पेस बचाता है और ट्रैवल के लिए परफेक्ट है।
फोल्डेबल और पोर्टेबल डिजाइन
यह चार्जिंग स्टेशन पूरी तरह फोल्डेबल है जब इसको यूज न ले रहे हो तब आप इसे फोल्ड करके अपने पास रख सकते हैं जो बंद होने पर बहुत कम जगह लेता है।
• वहीं UBON WC-915 ट्रैवलर्स के लिए आइडियल है क्योंकि इसे बैग में रखना आसान है और डेस्क पर भी क्लियर लुक देता है।
• इसका स्लिम बिल्ड क्वालिटी प्रीमियम लगती है। कई गैजेट्स रखने वालों के लिए काफी ज्यादा यूज़फुल है। यह ऑफिस घर , ट्रैवलिंग सभी के लिए काफी यूजफुल रहने वाला है।
खरीद सकेंगे ऑफिशियल वेब से
UBON ने WC-915 3-in-1 Charging Station Pro को मार्च 2026 में भारत में लॉन्च किया। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दे कि यह ऑफिशियल वेबसाइट पर अवेलेबल करा दिया गया है और यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी मिल रहा है आप इसे आसानी से खरीद सकते हो यह काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो रहा है।
मिल रहा है डिस्काउंट
UBON WC-915 के फीचर्स को देखते हुए अगर इसकी कीमत देखी जाए तो वह बहुत ज्यादा नहीं है इसकी MRP 2695 रुपये है लेकिन लॉन्च करने के बाद ही इसमें लॉन्च ऑफर देखने को मिल रहा है इस के लॉन्च ऑफर में यह सिर्फ 1449 रुपये में मिल रहा है।
• यह ब्लैक कलर में आता है और बजट फ्रेंडली होने से नॉर्मल यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इस की कीमत को देखते हुए यह वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट साबित हो रहा है ।
READ MORE - Realme 16 5G स्मार्टफोन स्लिम डिजाइन के साथ मल्टीटास्क वर्क करेगा आराम से
मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
WC-915 में 22W मैग्नेटिक वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जो स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करता है। इसमें टाइप-C पोर्ट भी दिया गया है जो स्मार्टवॉच और ईयरबड्स के लिए वायर्ड चार्जिंग देता है।
• यह मल्टी ब्रांड डिवाइसेस के साथ कंपैटिबल है और स्लिम फोल्डेबल डिजाइन की वजह से जेब में आसानी से आ जाता है। आप इसे अपने साथ कैरी कर सकते है।
चार्जिंग के तीन जोन
इसमें आपको चार्जिंग के तीन जोन मिलने वाले हैं इस के ऊपरी हिस्से में 22W मैग्नेटिक वायरलेस पैड फोन के लिए दिया गया है। वहीं इस के बीच में टाइप-C पोर्ट स्मार्टवॉच चार्जिंग के लिए दिया गया है।
• इस के नीचे का जोन TWS ईयरबड्स केस को सपोर्ट करता है। ये तीनों जोन एक साथ काम करते हैं और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह बिना ओवरहीटिंग के आसानी से डिवाइस चार्ज कर देगा। इसमें साथ में सेफ्टी प्रोटेक्शन भी दिया गया है यह ओवर वोल्टेज प्रोटक्शन के साथ आया है।
READ MORE - Redmi 15A 5G मॉडर्न डिजाइन के साथ होगा 27 मार्च को भारत में लॉन्च