चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) सहित अन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
स्पीकर संधवां ने कहा कि अजीत पवार एक समर्पित, निडर और जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध नेता थे। समाज और देश के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और वे लोगों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।
उन्होंने इस दुखद समाचार पर शोक व्यक्त करते हुए परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।