Iran Protests: ईरान पर G-7 का 'हंटर'! प्रदर्शनकारियों के दमन पर दी कड़वे प्रतिबंधों की चेतावनी; जानें क्या है पूरा मामला

जी-7 देशों और यूरोपीय संघ ने ईरान में जारी हिंसा और मानवाधिकारों के उल्लंघन पर गहरी चिंता जताई है। दिसंबर 2025 से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में हजारों की मौत के बाद, जी-7 ने ईरानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई की निंदा की है और अतिरिक्त प्रतिबंधों का संकेत दिया है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 15, 2026 • 9:06 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
Iran Protests: ईरान पर G-7 का 'हंटर'! प्रदर्शनकारियों के दमन पर दी कड़वे प्रतिबंधों की चेतावनी; जानें क्या है पूरा मामला
रदर्शनकारियों के दमन पर दी कड़वे प्रतिबंधों की चेतावनी; जानें क्या है पूरा मामला
जी-7 देशों और यूरोपीय संघ ने ईरान में जारी हिंसा और मानवाधिकारों के उल्लंघन पर गहरी चिंता जताई है। दिसंबर 2025 से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में हजारों की मौत के बाद, जी-7 ने ईरानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई की निंदा की है और अतिरिक्त प्रतिबंधों का संकेत दिया है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/iran-protests-g-7-hunter-on-iran-warns-of-bitter-sanctions-on-the-repression-of-protesters-find-out-what-the-whole-matter-is
https://www.newstvindia.in/iran-protests-g-7-hunter-on-iran-warns-of-bitter-sanctions-on-the-repression-of-protesters-find-out-what-the-whole-matter-is
Copied
Iran Protests: ईरान पर G-7 का 'हंटर'! प्रदर्शनकारियों के दमन पर दी कड़वे प्रतिबंधों की चेतावनी; जानें क्या है पूरा मामला
Iran Protests: ईरान पर G-7 का 'हंटर'! प्रदर्शनकारियों के दमन पर दी कड़वे प्रतिबंधों की चेतावनी; जानें क्या है पूरा मामला
Advertisement
Advertisement

ओटावा : सात बड़ी शक्तियों के संगठन जी-7 के विदेश मंत्रियों और यूरोपियन यूनियन के उच्च अधिकारियों ने ईरान के हालातों पर चिंता व्यक्त की है। इस दौरान, जी-7 देशों ने ईरानी अधिकारियों की ओर से सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर किए जा रहे अत्याचार की निंदा करते हुए कहा कि अगर विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई जारी रहती है तो वे तेहरान के खिलाफ और कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

जी-7 संगठन में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। इन देशों के मंत्रियों और यूरोपियन यूनियन के उच्च प्रतिनिधि ने एक संयुक्त बयान में कहा, "वे ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।"

बयान में कहा गया है, "हम ईरानी अधिकारियों की ओर से ईरानी लोगों पर उनके बेहतर जीवन, गरिमा और स्वतंत्रता के लिए साहसिक रूप से आवाज उठाने पर किए जा रहे क्रूर दमन का कड़ा विरोध करते हैं, जो दिसंबर 2025 के अंत से जारी है।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
'मुश्किल वक्त के साथी': ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अजरबैजान को बताया भाईचारे वाला राष्ट्र
NEW
flash_on
होर्मुज स्ट्रेट खोलकर तेल से बड़ा मुनाफा कमाने का मौका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
flash_on
ईरान-अमेरिका तनाव: IRGC की 'टेक दिग्गजों' को खुली धमकी; 1 अप्रैल की रात 8 बजे का अल्टीमेटम
flash_on
ट्रंप की नई 'वॉर इकोनॉमी': क्या अरब देश भरेंगे ईरान जंग का बिल? व्हाइट हाउस ने दिए बड़े संकेत
flash_on
बदल रहा है नेपाल: भ्रष्टाचार के खिलाफ जान देने वाले 27 छात्रों के घर पहुंचेगा नियुक्ति पत्र; पीएम का बड़ा कदम
flash_on
ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप के 'समझौते' के संकेत; सैन्य दबाव और कूटनीति के बीच एक नई राह की उम्मीद?
flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी

बयान में आगे कहा गया है, "हम विरोध प्रदर्शनों पर हमले, मनमानी गिरफ्तारी और सुरक्षा बलों की ओर से डराने-धमकाने की रणनीतियों की कड़ी निंदा करते हैं। हम ईरानी अधिकारियों से पूरी संयम बरतने, हिंसा से बचने और ईरान के नागरिकों के मानवाधिकार व बुनियादी स्वतंत्रताओं को सम्मान देने की अपील करते हैं, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सूचना प्राप्त करने और साझा करने का अधिकार और शांतिपूर्वक एकत्र होने के अलावा संघ बनाने की स्वतंत्रता शामिल है।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

कनाडा और जापान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, जी-7 के सदस्य देशों ने यह स्पष्ट किया है कि अगर ईरान प्रदर्शनों और असहमति पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों का उल्लंघन करता रहता है, तो वे अतिरिक्त प्रतिबंधात्मक उपाय लागू करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि ईरान में दिसंबर के आखिर से बिगड़ती आर्थिक स्थिति और अपनी करेंसी रियाल की कीमत गिरने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। हिंसा के दौरान हजारों की संख्या में लोगों के मारे जाने की सूचनाएं हैं।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications