सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। सन पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "जब ‘जेलर’ के कैरेक्टर्स इंचार्ज हों तो कोई आधा-अधूरा काम नहीं होता।”

दमदार लुक में नजर आए रजनीकांत

पोस्टर में रजनीकांत अपने सिग्नेचर दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, हाथ में बंदूक के साथ उनका लुक जबरदस्त है। फिल्म के अन्य पोस्टर्स में मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी आकर्षक लुक में नजर आ रहे हैं।

पावरफुल स्टारकास्ट

फिल्म में राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू और वसंत रवि जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। इससे पहले आई ‘जेलर’ में इन सभी ने अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

नेल्सन दिलीप कुमार की शानदार डायरेक्शन

‘जेलर 2’ के लेखक और निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं। यह ‘जेलर’ का सीक्वल है, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की जिंदगी पर आधारित है।

क्या धनुष होंगे 'जेलर 2' का हिस्सा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत के दामाद और साउथ सिनेमा के बड़े एक्टर धनुष भी ‘जेलर 2’ का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, इस पर प्रोडक्शन हाउस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

रिलीज के लिए हिंदी समेत कई भाषाओं में तैयार

सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी। पहली फिल्म की तरह ‘जेलर 2’ से भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद है।

फैंस की बेसब्री बढ़ी

फिल्म के पोस्टर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट्स की मांग कर रहे हैं।

‘जेलर 2’ का पोस्टर देखकर इतना तो तय है कि यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को रजनीकांत के अनोखे अंदाज और बेहतरीन कहानी से प्रभावित करेगी।