पाचन तंत्र होगा पहले से भी ज्यादा स्ट्रांग सुबह भूखे पेट पी लें यह पानी 

अगर आपको डाइजेस्टिव सिस्टम से रिलेटेड कोई भी प्रॉब्लम है तो आपको खाली पेट जीरे का पानी जरूर पीना चाहिए यह आपकी हेल्थ और फिटनेस दोनों का बहुत ही अच्छे से ध्यान रखिएगा यह बहुत ही आसान होम रेमेडीज है इसको डेली पीने के कई सारे फायदे हैं और इसके फायदे आपको सही तरीके से इसे पीने पर ही मिलते हैं। 

क्या है जीरे का पानी 

जीरे का पानी एक गिलास पानी में जीरा भिगोकर या उबालकर बनाया जाता है। जरा आसानी से हमें हमारी किचन में मिल जाता है अगर इसके पानी को आप सुबह भूखे पेट एक गिलास पीते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरीके के लाभ देखने को मिलते है। 

खाली पेट पीने के फायदे 

जीरे का पानी अगर आप नॉर्मली भी पीते हैं तो आपको काफी सारे फायदे मिलेंगे लेकिन भूखे पेट अगर आप जीरे का पानी पीते हैं तो इसके औषधीय गुण सीधे आपकी बॉडी में अब्जॉर्ब हो जाते हैं जिससे पाचन, मेटाबॉलिज्म और डिटॉक्स जैसी प्रोसेस दिन की शुरुआत में ही बेहतर हो जाती हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम होगा स्ट्रांग 

जीरे में पाया जाने वाले थाइमॉल जैसे एलिमेंट पाचन एंजाइमों के स्राव को बढ़ाते हैं जिससे खाना जल्दी और अच्छे से पचता है।

• खाली पेट जीरा पानी पीने से गैस, एसिडिटी, पेट फूलना और भारीपन जैसी प्रॉब्लम्स में आप को धीरे-धीरे आराम मिल सकता है। अगर आपकी उम्र ज्यादा हो गई है तो आपको तो इसे जरूर पीना चाहिए। 

READ MORE - चायपत्ती को फेंकने की जगह करें यूज मिलेंगे कई सारे फायदे

वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म हेतु

जीरा पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में हेल्प करता है जिससे शरीर कैलोरी को बेहतर तरीके से यूज कर पाता है। जब सुबह खाली पेट इसे पिया जाए तो यह फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करता है यह वजन और पेट की चर्बी कम करने में हेल्पफुल हो सकता है बस आपकी डाइट और एक्सरसाइज भी बैलेंस होना चाहिए। 

बॉडी को करेगा डिटॉक्स

जीरा प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो बॉडी से हानिकारक फ्री रेडिकल्स और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में हेल्प करते हैं। खाली पेट जीरा पानी पीने से लीवर और डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट मिलता है जिससे शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस और क्लीनिंग बेहतर हो सकती है।

READ MORE - सर्दियां आते ही Lungs में बढ़ी Mucus की प्रॉब्लम्स जानें कारण और ट्रीटमेंट

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

जीरे में विटामिन ए, सी, ई और कई एंटीऑक्सीडेंट एलिमेंट पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी कैपेसिटी को बढ़ाने में हेल्पफुल माने जाते हैं।

डेली सुबह जीरा पानी पीने वाले लोगों को बार-बार होने वाले इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम या कमजोरी जैसी प्रॉब्लम कम हो सकती है। इसे आपको जरूर पीना चाहिए। 

जीरा पानी बनाने का प्रोसेस

जीरा पानी बनाने का प्रोसेस बहुत ही इजी है। इस के लिए रात को एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा भिगो दें और सुबह इसे हल्का गुनगुना करके छान लें और खाली पेट धीरे-धीरे सिप लेकर पिएं।

• आप चाहें तो पानी को 5–10 मिनट उबाल कर हल्का ठंडा होने पर भी पी सकते हैं शुरुआत में रोज नहीं बल्कि हफ्ते में 3-4 दिन से शुरू करना अच्छा रहता है।

रखें कुछ सावधानियां

जिन लोगों को जीरे से एलर्जी हो या लो ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम हो या किसी बीमारी का इलाज चल रहा हो उन्हें जीरा पानी शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

READ MORE - आपके किचन का यह मसाला रखेगा आपको हेल्थ की कई प्रॉब्लम्स को दूर