रिंकल्स और ड्राई स्किन प्रॉब्लम्स को Homemade Collagen मास्क से करें दूर
Homemade Collagen फेस मास्क को आप घर बैठे बना सकते है इस से आप की रिंकल्स और ड्राई स्किन में होने वाली प्रॉब्लम्स आसानी से दूर हो सकती है। इसके लिए ज्यादा सामान की आपको जरूरत भी नहीं होती है और इजीली घर बैठे आप इसे बना सकते हैं। इसके फायदे और इसके प्रोसेस के बारे में आपको डिटेल्स में बताते हैं।
क्या है कोलेजन फेस मास्क
कोलेजन हमारी स्किन का वो प्रोटीन है जो उसे टाइट, सॉफ्ट और जवां रखता है। जैसे-जैसे एज बढ़ती है कोलेजन कम होने लगता है और रिंकल्स दिखने लगते हैं साथ ही स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है।
• आप होममेड कोलेजन फेस मास्क नेचुरल चीजों से बनाए जाते हैं जो स्किन को कोलेजन बढ़ाने में हेल्प करते हैं। ये मास्क बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स से बेहतर हैं क्योंकि इनमें कोई केमिकल नहीं होता है।
घरेलू कोलेजन फेस मास्क के फायदे
ये मास्क सिर्फ रिंकल्स कम नहीं करते बल्कि ड्राई स्किन को गहरी नमी देते हैं और पोर्स को टाइट करते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाते हैं। इसके डेली यूज से स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है जिससे उम्र बढ़ने का असर कम दिखता है।
• इस के साथ ही ये मास्क ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और स्किन को अंदर से न्यूट्रिशन देते हैं। इस के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते है।
केला, शहद और दही का कोलेजन
अगर आप रिंकल्स कम करना चाहते है तो इस के लिए एक पका हुआ केला अच्छे से मैश करें उसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच दही मिलाएं। अगर स्किन बहुत ड्राई है तो 4 से 5 बूंद जैतून का तेल भी डाल सकती हैं।
• इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं इस के बाद 15 से 20 मिनट रखें फिर गुनगुने पानी से धो लें। आप इसे हफ्ते में 3 बार यूज करें इस से रिंकल्स कम होने लगेंगे और स्किन बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएगी।
READ MORE - कहीं आप भी तो नहीं Anxiety के शिकार पहचानें सिंप्टम्स और पाएं तुरंत रिलीफ
जिलेटिन और संतरे का कोलेजन मास्क
आप 2 चम्मच अनफ्लेवर्ड जिलेटिन पाउडर को 3 चम्मच ताजा संतरे का रस में घोलें और हल्का गर्म करके पेस्ट जैसा बना लें। इसे ठंडा होने पर चेहरे पर लगाएं।
• जिलेटिन खुद कोलेजन का सोर्स है और संतरे का विटामिन सी इसे और इफेक्टिव बनाता है। इसे 15 मिनट बाद धो लें। ये मास्क रिंकल्स को अंदर से भरता है और ड्राई स्किन को 24 घंटे तक नमी देता है।
READ MORE - कहीं आप भी तो नहीं इंसुलिन स्पाइक के शिकार जानें कारण और इसके आसान से उपाय
मास्क लगाने का प्रोसेस
मास्क लगाने के लिए सबसे पहले चेहरा साफ करके सूखा लें। इस मास्क को उंगलियों या ब्रश से पतली लेयर में लगाएं अपनी आंखों और होंठों के आसपास न लगाएं।
• इसे 15 से 20 मिनट तक लगाए रखें इससे ज्यादा न रखें वरना स्किन ड्राई हो सकती है। फिर गुनगुने पानी से धोएं और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।
यूज करने के टिप्स और सावधानियां
इसे हफ्ते में 2 से 3 बार से ज्यादा न लगाएं वरना स्किन सेंसेटिव हो सकती है। हर बार नया मास्क बनाएं बार बार पुराना मास्क न लगाएं। अपना पैच टेस्ट जरूर करें इसे कलाई पर लगाकर 24 घंटे देखें।
• आप ज्यादा धूप में न निकलें और सनस्क्रीन लगाएं क्योंकि कोलेजन बढ़ाने के बाद स्किन सेंसिटिव हो जाती है। बैलेंस डाइट लें और पानी ज्यादा पिएं और 7 से 8 घंटे सोएं।
READ MORE - Chia Seed Gel में है कई लाभकारी न्यूट्रिएंट्स फायदे सुन रह जाएंगे हैरान