तुलसी फेस पैक मुंहासों से देंगे छुटकारा जानें अमेजिंग फायदे और बनाने का प्रोसेस
तुलसी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा बेनिफिशियल होती है। यह घर की छत पर या बालकनी में आसानी से उगाई जा सकती है। तुलसी पौधा मुंहासों , दाग-धब्बों और लूज स्किन को निखारने का काम करती है। तुलसी फेस पैक बनाना बिल्कुल आसान है और इसमें कोई केमिकल का यूज भी नहीं होता है।
तुलसी फेस पैक
तुलसी फेस पैक तुलसी की पत्तियों या पाउडर से बनाया जाने वाला एक होम रेमेडीज है जो चेहरे पर लगाया जाता है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण खूब क्वांटिटी में होते हैं।
• ये गुण स्किन के पोर्स को क्लीन करते हैं और बैक्टीरिया को मारते हैं और सूजन को कम करते हैं।
तुलसी फेस पैक के गुण
तुलसी फेस पैक लगाने से स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ए का सबसे बड़ा फायदा मुंहासों और पिंपल्स से राहत है क्योंकि इसमें मौजूद यूजेनॉल और अन्य कंपाउंड बैक्टीरिया को बढ़ने नहीं देते है।
• यह एकस्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है जिससे पोर्स ब्लॉक नहीं होते है। इस के साथ ही यह पुराने दाग-धब्बों को हल्का करता है और स्किन को ब्राइटन करता है और एज बढ़ने के सिंप्टम्स को धीमा करता है।
READ MORE - अगर हो रहा है हीमोग्लोबिन कम तो भूल कर भी न करें यह गलती जानें फास्ट ट्रीटमेंट
तुलसी फेस पैक के यूज के तरीके
तुलसी फेस पैक का यूज बहुत आसान है। सबसे पहले फेस को क्लीन करके सूखा लें। इस के बाद पैक को उंगलियों या ब्रश से चेहरे पर लगाएं। इसे अपने फेस पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें जब तक यह सूख न जाए। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
• इसे वीक में 2 से 3 बार यूज करें। इस यूज करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें इसे हाथ पर थोड़ा लगाकर देखें कि कोई एलर्जी तो नहीं है उसके बाद इसे फेस पर लगाएं।
तुलसी फेस पैक के फायदे
तुलसी फेस पैक स्किन को अंदर से क्लीन करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण फ्री रेडिकल्स से लड़ता है जिससे स्किन पहले से ज्यादा जवां और ग्लोइंग रहती है।
• वहीं सूजन वाली स्किन को यह शांत करता है जिससे लालिमा और जलन कम होती है। यह ऑयली स्किन वालों के लिए यह एकस्ट्रा तेल को बैलेंस करता है जबकि ड्राई स्किन वालों को नमी देता है।
READ MORE - क्या आप भी है सांस फूलने की समस्या से परेशान तो न ले इसे हल्के में जानें कारण और उपाय
पिंपल्स के लिए तुलसी फेस पैक
पिंपल्स के लिए फेस पैक बनाने के लिए ताजा तुलसी की 10 से 15 पत्तियां लें। उन्हें अच्छी तरह धोकर पीस लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
• इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। वहीं शहद की वजह से यह पैक स्किन को नरम भी बनाता है और पिंपल्स को तेजी से सूखने में हेल्प करता है।
तुलसी और एलोवेरा फेस पैक
यह फेसपैक सूजन और जलन को दूर करने के लिए जरूरी है। वहीं अगर पिंपल्स के साथ सूजन या जलन है तो तुलसी के पेस्ट में 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं।
• यह कॉम्बिनेशन स्किन को ठंडक देता है और जल्दी ही आराम पहुंचाता है। इसे 15 मिनट लगाकर रखें और धो लें।
READ MORE - कही आप भी तो नहीं पी रहे नकली शहद करें असली शहद की पहचान जानें फायदे