नाक पर बढ़ते पिगमेंटेशन कर देते है लुक को खराब जानें हटाने के उपाय 

नाक पर बढ़ते पिगमेंटेशन एक नॉर्मल प्रॉब्लम होती जा रही है। इसे आप डेली अपना ध्यान रखकर कम कर सकते है। यह काले धब्बों या कलर में चेंज के हिसाब से दिखाई देती है। अगर आप इस का सही से ट्रीटमेंट करें तो आपका फेस वापस पहले की तरह ग्लो कर सकता है। 

क्या है पिगमेंटेशन 

नाक पर पिगमेंटेशन तब होता है जब स्लिम में मेलानिन नामक पिगमेंट का प्रोडक्शन डिसबैलेंस हो जाता है जिससे वहां काले या भूरे धब्बे आ जाते हैं। यह ज्यादातर सन लाइट , हार्मोनल चेंजेज या स्किन की चोट के बाद होता है। कई बार महिलाओं में प्रेग्नेंसी या गर्भनिरोधक गोलियों से भी यह प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

जानें इसके कारण 

सन की यूवी लाइट नाक पर पिगमेंटेशन का सबसे बड़ा कारण हैं क्योंकि नाक चेहरे का उभरा हिस्सा होता है। हार्मोनल डिसबैलेंस जैसे थायरॉइड या मेलास्मा, एलर्जी, मुंहासों के निशान और उम्र बढ़ने से भी कोलेजन कम हो जाता है यह भी इसका बहुत बड़ा कारण है। इसके साथ ही पॉल्यूशन और गलत कॉस्मेटिक्स का यूज भी इसे ट्रिगर करता है।

होते है कई टाइप्स के 

यह पिगमेंटेशन कई तरह के होते है जिस में हाइपरपिगमेंटेशन में धब्बे गहरे काले होते हैं जबकि हाइपोपिगमेंटेशन में रंग फीका पड़ जाता है। इस में नाक पर मेलास्मा सिमेट्रिकल पैच बनाता है जो गर्मी या सूरज से बढ़ता है। इस में पोस्ट इंफ्लेमेटरी प्रकार मुंहासों या चोट के बाद दिखता है।

READ MORE - क्या आप भी खाते है मेयोनीज जाने इस से बॉडी पर पड़ने वाले इफेक्ट

बचाव के उपाय

इस के लिए कई सारे उपाय है जिन्हें अपनाकर आप इसे कम कर सकते है। इस के लिए चेहरा हल्के क्लींजर से धोएं और मॉइस्चराइजर का यूज करें। सन से बचने के लिए टोपी या छाता यूज करें इस के साथ ही बैलेंस्ड खाना लें जिसमें विटामिन C और E भरपूर होना चाहिए। 

नींबू और शहद का यूज

आप नींबू और शहद का यूज का भी इसके लिए यूज कर सकते है। इस में एक चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर नाक पर 15 मिनट लगाएं फिर गुनगुने पानी से धो लें। 

• नींबू में सिट्रिक एसिड पिगमेंट तोड़ता है जबकि शहद स्किन को नमी देता है। इस का यूज हफ्ते में 3 बार करें।लेकिन अगर स्किन सेंसेटिव है तो पहले पैच टेस्ट लें।

READ MORE - आईसाइट बढ़ाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें योग और विटामिन फूड

एलोवेरा और हल्दी का यूज

आप एलोवेरा और हल्दी को भी यूज में ले सकते है जिस में ताजी एलोवेरा जेल में चुटकी भर हल्दी मिलाकर नाक पर लगाएं और 20 मिनट बाद धोएं। 

• इस के साथ ही एलोवेरा ठंडक भी देता है और हल्दी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से दाग कम या हल्के करता है। इसे डेली रात को अप्लाई करें और सुबह तक छोड़ दें।

डाइट और लाइफस्टाइल 

आपको अपनी लाइफस्टाइल में भी थोड़ा सा चेंज करना होगा। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है इस के लिए फल-सब्जियां जैसे संतरा, पालक और टमाटर खाएं। 

• आपको कम से कम 7 से 8 घंटे सोना चाहिए इस से आपका तनाव कम होगा और आपको पानी ज्यादा पीना चाहिए। आप स्मोकिंग से भी बचें क्योंकि यह पिगमेंटेशन बढ़ाता है।

कब दिखेंगे रिजल्ट 

अगर आप घरेलू उपाय यूज में लेते है तो इस से 2 से 4 हफ्तों में हल्का असर शुरू होता है जबकि क्रीम से 1-2 महीने लगते हैं। 

READ MORE - भीगी हुई मूंग दाल करेगी पावरफुल सुपरफूड का काम डेली खाने से होंगे कई फायदे