सर्दियों में लाल गोंद देगा गर्माहट जाने यूज करने का तरीका , फायदे और सावधानियां

लाल गोंद जिसे हम ढाक गोंद या पलाश गोंद भी कहते हैं यह हमें पलाश के पेड़ से मिलता है। आप शायद ही जानते होंगे कि इसके हमारे बॉडी पर कई सारे फायदे होते हैं इसे काफी पहले से औषधि की तरह भी यूज लिया जाता है। यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है लेकिन इसका सही यूज आपको जरूर पता होना चाहिए। 

लाल गोंद के न्यूट्रिएंट्स

इसमें नेचुरल रेजिन, टैनिन, एंटीऑक्सीडेंट और कुछ मिनरल्स होते है। आयुर्वेद में इसे गर्म तासीर वाला माना जाता है जो बॉडी में एनर्जी को बढ़ाता है। यह कमजोरी को भी दूर करता है और अगर आपको डाइजेशन से संबंधित कोई परेशानी है तो यह डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है। 

बॉडी को बनाएगा पावरफुल 

सबसे बड़ा फायदा यही है कि लाल गोंद बॉडी को अंदर से स्ट्रांग बनाता है। सर्दियों में जब ठंड से हड्डियां अकड़ जाती हैं या थकान लगती है तब इसको खाना बहुत बेनिफिशियल होता है। 

• यह कमजोरी, सुस्ती और थकान को दूर करता है। जो लोग लोग ज्यादा मेहनत करते हैं या वजन उठाते हैं उनके लिए यह एक तरीके से नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है।

कमर दर्द से मिलेगा छुटकारा

एक उम्र के बाद लोगों को कमर दर्द की प्रॉब्लम बनी हुई रहती है लेकिन आज के टाइम में युवाओं को भी यह प्रॉब्लम बहुत ज्यादा हो रही है तो कमर दर्द में यह बहुत ही ज्यादा असर कारक होता है। 

READ MORE - नाक पर बढ़ते पिगमेंटेशन कर देते है लुक को खराब जानें हटाने के उपाय

• यह कमर दर्द, पुरानी पीठ दर्द या जोड़ों की अकड़न को दूर करने में भी हेल्पफुल होता है। गर्म तासीर होने से यह सूजन कम करता है और मांसपेशियों को स्ट्रांग बनाता है।

स्किन बनाएगा ग्लोइंग 

इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट भी होते है जो बॉडी से टॉक्सिन निकालते हैं जिससे स्किन में नेचुरल निखार आता है। कई बार काम आगे में भी हमारी उम्र ज्यादा लगने लगती है तो यह एजिंग इफेक्ट को भी कम करता है। 

• इसके साथ ही बालों के झड़ना और रूखापन भी इससे दूर होता है। इसे डेली खाने से बाल घने और ग्लोइंग बन जाते हैं।

READ MORE - आलू के छिलकों में है कई न्यूट्रिएंट्स फेकने की जगह लें यूज में मिलेंगे फायदे

लाल गोंद खाने का आसान तरीका

लाल गोंद खाने का सबसे आसान तरीका है इसे घी में भूनकर लड्डू या पंजीरी बना कर खाना। इस के लिए 50 से 100 ग्राम गोंद को पीस लें और घी में भूनें, फिर गेहूं के आटे, गुड़ या शक्कर, इलायची और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर लड्डू बना लें। सर्दियों में रोज 1-2 छोटे लड्डू खाएं।

• अगर आप चाहे तो इसका पाउडर बना ले और इसे आप दूध में मिलाकर भी पी सकते है। 

लाल गोंद के साइड इफेक्ट्स

लाल गोंद को ज्यादा खाने से पेट में जलन, एसिडिटी या दस्त हो सकते हैं। इस की गर्म तासीर होने से गर्मियों में या पित्त प्रकृति वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। 

• प्रेग्नेंट महिलाओं, बच्चों और ब्लैड प्रेशर वाले लोगों को बिना डॉक्टर से पूछे नहीं लेना चाहिए।

• इसे कभी-कभी एलर्जी भी हो सकती है इसलिए पहले थोड़ी क्वांटिटी में ले अगर यह आपको सूट होता है तो ही इसे आगे कंटिन्यू करें।  

READ MORE - बादाम रोगन से मिलेंगे कई फायदे सेहत में होगा पहले से ज्यादा सुधार