Chamomile Tea हो रही तेजी से वायरल सेहत को रखेगी तरोताजा 

कैमोमाइल चाय एक नेचुरल हर्बल ड्रिंक है जो डिप्रेशन को दूर करती है यह आपकी हेल्थ के लिए भी बहुत बेनिफिशियल रहती है उसे और ज्यादा अच्छा बनाती है और आपको तरोताजा रखती है यह चार लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है इसके बनने के तरीके और इसके फायदे के बारे में आपको डिटेल्स में बताते हैं। 

कैमोमाइल चाय 

कैमोमाइल चाय छोटे सफेद फूलों वाले पौधे से बनाई जाती है जिसे सिंहपर्णी के नाम से भी जाना जाता हैं। यह काफी टाइम से होम रेमेडीज की तरह यूज होता आया है।

• इसकी हल्की सेब जैसी खुशबू इसे पीने में और भी अच्छा बनाती है और यह कैफीन फ्री होने के वजह से किसी भी समय पी जा सकती है ।

जानें बनाने का तरीका 

कैमोमाइल चाय घर पर बनाना बहुत आसान है। इस के लिए एक कप पानी उबालें फिर इसमें 1 से 2 चम्मच सूखे कैमोमाइल फूल या एक टी बैग डालकर 5 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। 

• इसे छानकर शहद या नींबू मिलाकर आप पी सकते है इस में टेस्ट के साथ फायदे भी दोगुने हो जाते हैं ।

आयेगी अच्छी नींद 

रात को नींद न आने की प्रॉब्लम आजकल नॉर्मल होती जा रही है और कैमोमाइल चाय इसमें काफी हेल्पफुल होती है। इसमें मिलने वाला एपिजेनिन नामक एलिमेंट माइंड को शांत करता है जिससे गहरी और अच्छी नींद आती है। 

• रोज रात को सोने से पहले एक कप पीने से अनिद्रा की प्रॉब्लम धीरे-धीरे दूर हो जाती है। 

READ MORE - जाने अंडा खाने का सही तरीका जो पहुंचाएगा आपको हर तरीके से फायदा

तनाव को कर सकेंगे कम 

अपने बिजी लाइफ में डिप्रेशन का बढ़ना नॉर्मल है लेकिन कैमोमाइल चाय के एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्रेन को रिलैक्स करते हैं। यह चिंता या एंग्जायटी को कंट्रोल करने में हेल्पफुल है अगर आप पर काफी प्रेशर है तो आप इसे पी सकते है यह आपको काफी रिलैक्स रखेगा। इसको डेली खाने से मन शांत रहता है और मूड भी अच्छा हो जाता है। 

डाइजेस्टिव सिस्टम होगा स्ट्रांग 

Chamomile Tea से डाइजेस्टिव सिस्टम भी काफी स्ट्रांग होगा। इस से पेट की गैस, अपच या जलन जैसी प्रॉब्लम्स दूर होती है। कैमोमाइल चाय डाइजेशन को सुधारती है और आंतों की सूजन कम करती है। 

• खाना खाने के बाद एक कप पीने से खाना आसानी से पच जाता है और कब्ज की प्रॉब्लम भी दूर रहती है।

READ MORE - संतरे के छिलके से बनाएं फेसपैक जानें फायदे के साथ कुछ सावधानियां

इम्यूनिटी सिस्टम होगा अच्छा 

इस चाय में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इम्यूनिटी कैपेसिटी को बनाते है स्ट्रांग बनाते हैं। यह सर्दी और जुकाम या फ्लू के मौसम में यह इन्फेक्शन से भी बचाती है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक इसे पीना सेफ और बेनिफिशियल है। 

स्किन रहेगी हेल्दी 

इस से स्किन पर मुंहासे और झुर्रियां होती है तो कैमोमाइल चाय के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इन्हें कम करते हैं और आपके फेस का ग्लो बढ़ाते हैं। इसे ठंडा करके चेहरे पर लगाने से दागऔर धब्बे मिटते हैं और स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

रखें कुछ सावधानियां 

Chamomile Tea ज्यादातर सेफ होती है लेकिन गर्भवती महिलाएं या एलर्जी वाले डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसे पिए। इसे बहुत ज्यादा भी नहीं पीना चाहिए। हमेशा अच्छी क्वालिटी की ही ड्रिंक लें। दवाओं के साथ इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। 

READ MORE - बॉडी पर खुद से हो रहे बार बार निशान तो हो जाएं सावधान जानें डिटेल्स में